अल्मोड़ा : ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ लड़कियों ने भी दिखाया दमखम

⏩ 05 हजार मी. में विशाल भट्ट, 03 हजार में मीनाक्षी बिष्ट प्रथम ⏩ अंडर 21 गोला क्षेपण में मोनिका बिष्ट प्रथम सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा…

⏩ 05 हजार मी. में विशाल भट्ट, 03 हजार में मीनाक्षी बिष्ट प्रथम

⏩ अंडर 21 गोला क्षेपण में मोनिका बिष्ट प्रथम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ब्लॉक हवालबाग स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन बालक व बालिकाओं की दौड़ व गोला क्षेपण के कई रोचक मुकाबले हुए। बालिका वर्गीय तीन हजार मीटर में मीनाक्षी बिष्ट और बालकों की पांच हजार मीटर दौड़ में विशाल भट्ट प्रथम रहे। आमंत्रित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत अंडर 21 बालक वर्गीय 05 हजार मीटर दौड़ में विशाल भट्ट प्रथम और संतोष डांगी द्विवतीय रहे। बालिका वर्गीय 03 हजार मी. में मिनाक्षी बिष्ट प्रथम, भावना बिष्ट द्विवतीय तथा 1500 मी. में भावना बिष्ट व अंजलि आर्या क्रमश: प्रथम व द्विवतीय स्थान पर रहीं।

अंडर 21 गोला क्षेपण में मोनिका बिष्ट प्रथम व भावना को द्विवतीय स्थान मिला। अंडर 14 600 मी. दौड़ में चांदनी आर्य प्रथम व भावना बिष्ट द्विवतीय रही। इसी आयु वर्ग के गोला क्षेपण में गुंजन फिरमाल प्रथम व नेहा आर्या द्विवतीय रही। अंडर 17 200 मी. बालिका वर्गीय दौड़ में दीपा तिवारी प्रथम और चांदनी बिष्ट द्विवतीय रही। 400 मी. बालिका वर्गीय दौड़ में रजनी तिवारी प्रथम व राशि बिष्ट द्विवतीय रही।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पीएस जंगपांगी, उप खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग सुरेश आर्य, युवा कल्याण अधिकारी उमेश पांडे, ब्लाक समन्वयक हवालबाग सुरेश आर्या, द्विवतीय दिवस के सत्राधिकारी प्रधानाचार्य स्यालीधार उमेश पांडे, ब्लाक समन्वयक हवालबाग पंकज टम्टा, प्रधानाचार्य बडगलभट्ट हिमांशु तिवारी, प्रधानाचार्य खूंट अरविंद बिष्ट, धन सिंह धौनी, मोहन सिंह नेगी, भूपाल सिंह चिलवाल, हरि प्रकाश खत्री, गोपाल खोलिया, दीप पांडे, डॉ. दीप जोशी, सुरेश वर्मा, शिवराज बनकोटी, दीपक वर्मा, महेश भंडारी, सुनील बिष्ट, राजेंद्र बोरा, प्रकाश मेहता, सुरेंद्र भंडारी, दिगंबर फुलोरिया, ज्योति भारती, बेबी जैड़ा, नंदा दशौनी, नीरू पांडे, हीरा कनवाल, हेमलता वर्मा, मनीषा तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. ललित चंद्र पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *