HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य का...

लालकुआं : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माताओं व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां संजय नगर स्थित उनके आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य का फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है तथा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर पार्टी में बड़े से बड़ा पद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा की पार्टी ने जो उन्हें अनुसूचित मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाकर नई जिम्मेवारी सौंपी है उस पर वे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सहयोग से खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पार्टी द्वारा सौंपी गयी इस जिम्मेवारी के लिए वे पार्टी संगठन और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते है।

उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को साथ लेकर वे पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नवीन चंन्द्र दुम्का, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, मुकेश सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष बौबी सम्भल, नवीन पपोला, जमील अहमद, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, रमेश कुनियाल, काशिश मौर्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हल्द्वानी में बना देश का पहला पाॅलीनेटर पार्क

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments