लालकुआं। बिन्दुखत्ता मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में फेम इंडिया एशिया पोस्ट के सर्वे में एक बार पुनः नैनीताल—उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट को विलक्षण कैटेगरी में देश का सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती,गिरीश जोशी,महेश फुलारा, भूपेंद्र पाठक, धर्मेंद्र कोरंगा, पूरन बोरा, विपिन राजभर, बलवंत खोलिया, हेमंत कुमार, संजय भट्ट, प्रदीप नौटियाल, दीप जोशी, चंदन दानू, भीम गढ़िया व लक्ष्मण सिंह जग्गी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




