ओखलकांडा। धारी सुरंग आजकल सुरंग के मल्लीसार दूध डेयरी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक व्याप्त है। तेंदुआ अब तक पालतू बकरियों और पालतू कुत्तों पर हमला कर चुका है। दिनदहाड़े गांव में घुस आने वाला तेंदुए से कई बार इंसानों का सामना भी हो चुका है। क्षेत्रवासी वेद रंगदारी ने बताया कि तेंदुए की वजह से गांव के सभी लोग काफी दहशत में हैं, उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि तेंदुए के आबादी वाले क्षेत्र में घुस आने की घटनाओं पर स्वयं संज्ञान लें अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




