HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार:...

लालकुआं न्यूज: भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार: प्रेम नाथ पंडित

लालकुआं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री व माटी कला बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य प्रेमनाथ पंडित ने दावा किया है कि 2022 में भी भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
यहां अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान कर कहा कि वे मिशन 2022 के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं तथा प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि उसको इसका फायदा उन्हें मिल सके। चार साल में भाजपा ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उसकी प्राथमिकता लालकुआं विधानसभा का विकास है जिस को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय विधायक कार्य कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

हल्द्वानी: नीरवी ट्रेवल्स लेकर आया वन वे टैक्सी सर्विस का नया आइडिया, सुरक्षित व आरामदायक सफर का वायदा
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है। हर घर नल योजना पर तेजी से काम चल रहा है लोगों को एक रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है अटल आयुष्मान योजना से राज्य के हर परिवार को जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम प्रदेश की सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को देखकर बौखला गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अंदरूनी घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि 2017 के चुनाव में अपना अस्तित्व गंवाकर 11 सीटों पर सिमट चुकी कांग्रेस अपनी लाइन से भटक चुकी है। वहां आज नेताओं को केवल मुख्यमंत्री के चेहरे की होड़ में शामिल होने का काम रह गया है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments