HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : 09 जनवरी को अल्मोड़ा पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर...

Almora News : 09 जनवरी को अल्मोड़ा पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, भाजपा कार्यकर्ताओं की जोरदार स्वागत की तैयार, बाइक रैली के साथ निकलेगा काफिला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का अल्मोड़ा विधानसभा दौरा का 9 जनवरी को होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली भी निकलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम पदाधिकारियों को स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं की यहां स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से भगत के दौरे को सफल बनाने का आहवाहन किया गया। विधायक और कार्यक्रम संयोजक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि बंशीधर भगत भारतीय जनता पार्टी के मुखिया के रूप में अल्मोड़ा आ रहे हैं और पूरे प्रदेश की विधानसभाओं के भ्रमण पर हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके मन की बात को जानने का प्रयास कर रहे हैं और अगर किसी कार्यकर्ता को कोई कष्ट है तो उसे दूर करने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय हुआ कि प्रस्तावित कार्यक्रम को सुनीता सन सिटी निकट स्टेट बैंक अल्मोड़ा में होगा। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिलामंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, तुषारकान्त साह, लीला बोरा,सुंदर कनवाल,श्वेताअग्रवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, हयात गिरी गोस्वामी, ललित मेहता,सभासद अमित साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इनको सौंपी गई स्वागत कार्यक्रम व व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी
बाइक रैली व स्वागत प्रमुख की जिम्मेदारी लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, मुख्य कार्यक्रम स्थल संयोजक नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी व संजय साह रिक्खु, शक्ति केंद्र में होने वाली बैठक की जिम्मेदारी जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, मीडिया में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिलामंत्री विनीत बिष्ट, बूथ अध्यक्ष के घर चाय के लिए अभय कुमार व आशीष कुमार, स्वागत के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, श्वेता अग्रवाल, सर्किट हाउस भोजन व्यवस्था के लिए हरीश कनवाल, विश्राम स्थल में बैठक के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई और इन सब के समन्वयन के लिए जिला मंत्री विनीत बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments