अल्मोड़ा ब्रेकिंग : भाजपा मंडल अध्यक्ष रमा ने छोड़ा ‘कमल’, पकड़ा ‘कांग्रेस’ का हाथ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा विकासखंड भैसियाछाना के बूंगा में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमा देवी ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे कांग्रेस का दामन थाम लिया…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विकासखंड भैसियाछाना के बूंगा में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमा देवी ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के पूर्व आई प्रकोष्ट नगर अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

रमा देवी के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी। खास तौर पर भैसियाछाना विकासखंड में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। रमा देवी के साथ महेश लाल, मयंक कुमार, विमला देवी, जीवंती देवी, नीमा देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, हीरा देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, दिनेश कुमार, भगवान लाल, रविन्द्र कुमार, अभिषेक, अमन, चनर राम, नन्द लाल, विक्रम आदि ने भी कांग्रेस की सस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *