HomeDelhiभाजपा ने गृह-रक्षा समेत टॉप-10 मंत्रालय अपने पास रखे

भाजपा ने गृह-रक्षा समेत टॉप-10 मंत्रालय अपने पास रखे

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के मंत्रियों के विभागों की तस्वीर सोमवार 10 जून की शाम साफ हो गई। भाजपा ने गृह, रक्षा, वित्त, विदेश समेत 10 टॉप मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं। वहीं, TDP को एविएशन, JDU को डेयरी और JDS को भारी उद्योग मंत्रालय देकर संतुलन बनाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

राजनाथ ​सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण को फिर से क्रमश: रक्षा, गृह व वित्त मंत्रालय दिया गया है। एस जयशंकर को फिर से विदेश, पीयूष गोयल को वाणिज्य और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को रेलवे-IT के साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय मिला है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को स्वास्थ्य और उर्वरक-रसायन, मप्र के पूर्व CM शिवराज सिंह को कृषि व ग्रामीण विकास, हरियाणा के पूर्व CM खट्‌टर को ऊर्जा व शहरी विकास मंत्रालय मिला है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को अपनी सरकार के पहले दिन दो बड़े काम किए। पहला- किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त की फाइल पर साइन किया। दूसरा- शाम को कैबिनेट की पहली बैठक की। इसमें गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाने का निर्णय लिया।

 

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments