HomeUttarakhandBageshwarविकास के दम पर उपचुनाव बहुमत से जीत रही भाजपा: गौतम

विकास के दम पर उपचुनाव बहुमत से जीत रही भाजपा: गौतम

👉 बागेश्वर में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि विकास के दम पर बागेश्वर उपचुनाव भारी बहुमत से जीत रहे हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। देश व प्रदेश की सरकार समावेशी विकास के संकल्प को लेकर चल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नैतिक मूल्यों के आधार पर कार्य करती है जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार के आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। मां बेटे पांच हजार करोड़ के जमानत पर छूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो राम को नकार रहे थे, उन्हें चुनावों के वक्त राम व राम मंदिर याद आ रहे है। भाजपा का लक्ष्य सेवाभाव है। उन्होंने कहा कि विपक्ष गुमराह करने का काम कर रहा है। मुद्दाविहीन कांग्रेस जनता को गुमराह करते आ रही है जबकि भाजपा सरकार ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, जल, शिक्षा की गारंटी दी है। जिसका लाभ चुनाव में मिल रहा है जबकि कांग्रेस शासनकाल में घोटाले का काल रहा है। विधायक सुरेश गढ़िया, इंद्र सिंह फर्स्वाण, कुंदन परिहार, सुरेश खेतवाल, संजय परिहार, राजेन्द्र बिष्ट पूरन सिंह गड़ियां, प्रकाश साह, कुंदन रैखोला, राम सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments