HomeUttarakhandBageshwarजनता के विश्वास से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा: अजय...

जनता के विश्वास से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा: अजय भट्ट

👉 केंद्रीय राज्य मंत्री ने बागेश्वर में पार्वती के लिए मांगे वोट
👉 बोले, वीटो पावर नहीं फिर भी शक्तिशाली बना भारत

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनता के विश्वास की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते हैं। जो पार्टी की जीत का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा देश मोदी के नेतृत्व में हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इधर एक प्रेसवार्ता में श्री भट्ट ने कहा कि वीटो पावर नहीं है, इसके बावजूद भारत शक्तिशाली बना है।

श्री भट्ट कंधार में पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्होंने जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ा वह खत्म हो गई है। श्री भट्ट ने कहा कि चन्दन राम दास ने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं। उसी की बदौलत वह 04 बार विधायक चुने गए। कांग्रेस को भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी बताते हुए कहा कि उसके दोनों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सुदूर ग्रामीण अंचल तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्वती दास को भारी बहुमतों से विजयी बनाने की अपील की।इस दौरान ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, शिव सिंह बिष्ट, पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास, विधायक सरिता आर्य, अनिल शाही, देवेंद्र गोस्वामी, जंगदीश सती, गोपाल किरमोलिया, त्रिलोक बुटोला, राजेन्द्र नेगी, डीके जोशी आदि मौजूद थे। सभा का संचालन घनश्याम जोशी ने किया।
​वीटो पावर नहीं, फिर भी भारत शक्तिशाली: भट्ट

बागेश्वर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है और वीटो पावर नहीं होने के बावजूद भारत शक्तिशाली है। वीटो पावर के लिए कुछ देश राजनीतिज्ञ बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव भाजपा के पक्ष में होगा। कहा कि चंद्रमा में जीवन तलाशने के बाद अब भारत सूर्य में तिरंगा फहराने जा रहा है। श्री भट्ट ने शनिवार को यहां एक होटल पर पत्रकार वार्ता में यह बात कही। भट्ट ने कहा कि अग्निवीर योजना से भारत की फौज हमेशा जवान रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ साल के कार्यकाल में देश का कायाकल्प किया है। चंद्रयान की सफलता के बाद अब सूर्य की बारी है। वैज्ञानिक तैयारी में लग गए हैं। श्री भट्ट बोले कि आर्थिक मामलों की पड़ताल करने वाले आइएमएफ ने भी कह दिया है कि भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी बेहतर विकास की ओर बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments