अल्मोड़ा न्यूज : पंचायतों को कमजोर करने पर तुली है भाजपा सरकार : उमा बिष्ट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायतों को कमजोर करके विकास कार्यों को प्रभावित करने का कार्य कर…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायतों को कमजोर करके विकास कार्यों को प्रभावित करने का कार्य कर रही है। सीमिति आय व बहुत कम बजट होने के बावजूद विकास कार्यों के लिए उप​लब्ध धनराशि का उन्होंने अपने विगत एक साल के कार्यकाल में सदुपयोग किया है।
सीमित बजट होने के बावजूद विकास योजनाएं सभी सदस्यों की राय—शुमारी लेते सभी के सहयोग से बनायी गई। उमा बिष्ट ने कहा कि बहुत कम बजट उपलब्ध होने के बावजूद छोटी—छोटी योजनाएं पूरी की गई हैं। हालांकि बजट न होने के कारण बड़े कार्य नही हो पाया। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतरी हुई, पंचायतों को कमजोर किया जा रहा है। सारे हक छीन लिये गये हैं। जिले का विकास जिला योजना से ही होता है और इसी का बजट कम कर दिया गया है। इस मौके पर मौजूद विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का पंचायती राज व्यवस्था पर विश्वास नही रह गया है। भाजपा सरकार एक तानाशाह की भूमिका में है।​ चुनाव द्वारा जिला योजना की कमेटी बनने के बाद भी सरकार ने एक अध्यादेश लाकर जिलाधिकारी को यह अधिकार सरकार ने दिए हैं कि वह जो भी प्रस्ताव द्वारा जो भी योजना भेजेंगे उसे शासन स्वीकृत करेगा। जबकि जिला योजना का मकसद विशुद्ध रूप से विकासखंड से स्वीकृत होकर जिला पंचायत में इसकी स्वीकृति कर विभागों के लिए अलग—अलग बजट स्वीकृत होते थे। चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा विभागीय बजट तय होता था। कांग्रेस के समय यह तय हुआ था कि जिला योजना का बजट हर साल 10 प्रतिशत बढ़ेगा, जबकि जब से भाजपा सरकार आई तब तक जिला योजना 60 करोड़ हो गई थी। भाजपा ने इसकी शुरूआत 38 करोड़ से करी। उन्होंने कहा कि जिला योजना को आंखिर कम करने का क्या औचित्य था, यह भाजपा ही बता सकती है। भाजना ने ​विकास का मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया है। इससे यह साबित होता है कि भाजपा पंचायती राज व्यवस्था के विपरीत कार्य कर रही है। इस मौके पर
द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय, प्रशांत भैसोड़ा, समस्त जिला पंचायत सदस्य आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *