सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा सल्ट उपचुनाव की मतगणना में घोषित द्वितीय चक्र की गिनती में भी भाजपा के महेश जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचोली से 873 मतों से बढ़त बनाई है। पहले चरण की गिनती में भी भाजपा ने ही बढ़त बनाई थी। द्वितीय चक्र का परिणाम 1) गंगा पंचोली-3017 2) महेश जीना-3890 3) जगदीश चंद्र-88 4) नंदकिशोर-36 5) पान सिंह-59 6) शिव सिंह रावत-43 7) सुरेंद्र सिंह-113 8) नोटा-147
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।