HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा की समिति ने जागेश्वर विधानसभा में आपदा से क्षति का...

अल्मोड़ा: भाजपा की समिति ने जागेश्वर विधानसभा में आपदा से क्षति का आकलन किया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित समिति ने आज जिले के जागेश्वर विधानसभा के विभिन्न गांवों को भ्रमण किया और दैवीय आपदा से हुई क्षति देखते हुए उसका आकलन किया। साथ ही जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को भेजने के आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है​ कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दैवीय आपदा से हुए नुकसान के आकलन के लिए आपदा प्रभावित जनपदों में समितियों का गठन किया है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद की जागेश्वर विधानसभा में क्षति का आकलन करने के लिए गठित समिति में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह में शामिल हैं। जिन्होंने आज जागेश्वर पहुंचकर दैवीय आपदा से नुकसान का जायजा लिया। समिति के सदस्यों ने आपदा प्रभावित विभिन्न गांवों भ्रमण किया और अति​वृष्टि से क्षति देखी। साथ आपदा प्रभावितों से बातचीत की। उन्होंने शीघ्र रिपोर्ट शासन तक पहुंचाने की बात कही। समिति के साथ जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे व कुंदन लटवाल, जिला पंचायत सदस्य निक्कू नेगी, जिला मंत्री गोपाल बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट, योगेश भट्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, मंडल मंत्री जीवन सिंह, गोपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments