HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: खराब माहौल के बावजूद सरकारी खर्चे पर जश्न मना रही भाजपा

अल्मोड़ा: खराब माहौल के बावजूद सरकारी खर्चे पर जश्न मना रही भाजपा

ADVERTISEMENTS

🖋️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज की सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया व आरोप

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा है कि आज पूरे उत्तराखंड में माहौल खराब चल रहा है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसे में भाजपा के लोग अल्मोड़ा में सरकारी खर्चे पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि हल्द्वानी में माहौल खराब है और कई पुलिस कर्मी और लोग घायल हैं, यहां तक मौतें भी हो चुकी हैं। शहर बंद होने से जनता परेशान चल रही है। इसके बावजूद भाजपा के लोग सरकारी खर्चे पर अल्मोड़ा में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अल्मोड़ा की मुख्य बाजार में दिन में चौपहिया वाहन ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन प्रशासन इस शो के लिए सभी नियमों को दरकिनार करने पर तुला है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा मुख्य बाजार में चौपहिया वाहन ले जाने की छूट मिल रही है, तो आम जनता को ऐसी छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर भाजपा अपने चुनाव की तैयारी कर रही है। सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को हर हथकंडा अपनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments