सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर
उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस ने एक बाइक सवार युवक के कब्जे से करीब 07 लाख रूपये की चरस बरामद की है। युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नानकमत्ता पुलिस ने तस्कर को बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। आरोपी अमन यादव ग्राम धुन्दरी, थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत, उप्र. का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक किलो चरस बरामद हुई है, जिसे वह क्षेत्र में बेचने की फिराख में था।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चीकाघाट पुल के पास वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच संदेह के आधार पर एक बाइक सवार युवक को रोका गया। युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो से अधिक चरस बरामद हुई। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी अमन यादव पिलीभीत का रहने वाला है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह यह चरस अमरिया से लेकर आया है और इसे कुछ इलाकों में खपाने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही उसकी गिरफ्तारी हो गई। इधर पुलिस उपाधीक्षक बीएस भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है। नशे के खिलाफ यूएस नगर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।