HomeAccidentबाइक दुर्घटना : 26 साल के बाइक चालक, 62 साल के बुजुर्ग,...

बाइक दुर्घटना : 26 साल के बाइक चालक, 62 साल के बुजुर्ग, दोनों की मौत

ADVERTISEMENTS

✒️ पैदल चल रहे थे बुजुर्ग, बाइक ने पीछे से मारी टक्कर

📌 पहले बुजुर्ग ने तोड़ा दम, अस्पताल में युवक की भी हुई मौत

यूएस नगर। रुद्रपुर में हुए आज एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा दानपुर हाईवे पर हुआ। जहां पैदल घर जा रहे बुुजुर्ग को पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइकर और बुजुर्ग दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक और बुजुर्ग दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों में से कोई नहीं बच पाया।

बताया जा रहा है कि गत देर शाम दानपुर निवासी मार्कण्डे प्रसाद (62 साल) के पड़ोस में शादी समारोह था। जिसमें शामिल होकर वे अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। वहीं अमरपुर निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह बाइक से दानपुर से अपने घर जा रहा था। अचानक बाइक बुजुर्ग से टकरा गई।

हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोग मदद को आए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान बाइक सवार सुरेंद्र की भी मौत हो गई।

इधर एसएसआई कमाल हसन के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले मार्कण्डेय क दो बेटे व एक बेटी है। वहीं बाइक चालक सुरेंद्र के 02 भाई और 01 बहन है। मृतक सुरेंद्र परिवार में सबसे बड़ा था।

धामी कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments