HomeBreaking Newsसबसे बड़ी ख़बर : गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, यह है छटा हुआ...

सबसे बड़ी ख़बर : गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, यह है छटा हुआ बदमाश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। गत दिवस भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास एक व्यक्ति् को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी की वारदात राजनीतिक मुद्दे के चलते की गई थी। एसएसपी ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली बैलेजली लॉज भोटिया पड़ाव हल्द्वानी का रहने वाला है।

एस.एस.पी. प्रहलाद नारायण मीणा ने किया घटना का अनावरण
एस.एस.पी. प्रहलाद नारायण मीणा ने किया घटना का अनावरण

मीडिया से बातचीत में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि घटना के बाद एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया था। पुलिस द्वारा घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचित किया। तत्पश्चात घटना में सलिप्त आरोपी के विरूद्व धारा 109/137(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटना के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर मामूर किए गए। काफी प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को बसानी क्षेत्र थाना मुखानी से गिरफ्तार कर लिया गया।

राजनैतिक कारणों से दिया घटना को अंजाम

आरोपी द्वारा गोलीबारी की वारदात राजनीतिक मुद्दे के चलते की गई। जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी के विगत चुनाव के दौरान हार जाने के कारण आपसी रंजिशन उसने यह घटना कारित की। आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नन्दन सिंह बैलेजली लॉज भोटिया पड़ाव हल्द्वानी का रहने वाला है।

आपराधिक इतिहास: आरोपी के विरूद्व पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड़, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त समय- समय पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाती रही है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या- UK04AL5092 Maruti Fronx, 01 अदद अवैध तमन्चा और 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ।

SSP Nainital द्वारा टीम को घटना का अनावरण करने पर 2500 रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई। पुलिस टीम में राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर, एसआई संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी, दिनेश जोशी, नरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह और कैलाश आर्या, कांस्टेबल तारा सिंह के अलावा सर्विलांस टीम शामिल रही।

गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments