सबसे बड़ी ख़बर : अल्मोड़ा के हॉकी खिलाड़ी दीपक का ‘खेलो इंडिया’ में चयन

✒️ उत्तरखंड की ओर से करेंगे देश का प्रतिनिधित्व सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा नगर के युवा हॉकी खिलाड़ी दीपक फर्तयाल का खेलो इंडिया यूथ गेम्स…

✒️ उत्तरखंड की ओर से करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर के युवा हॉकी खिलाड़ी दीपक फर्तयाल का खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games) के तहत जूनियर हॉकी इंडिया कैंप (Junior Hockey India Camp) में चयन हुआ है। खेलो इंडिया का अयोजन इस साल कर्नाटक के बेंगलुरु में होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दीपक 18 से 30 दिसंबर तक होने जा रही जूनियर इंडियन हॉकी कैंप में उत्तराखंड की ओर से देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने ‘खेल इंडिया गेम’ में उत्तराखंड जूनियर हॉकी टीम से पूर्व में प्रतिभाग किया था। इस दौरान अपने शानदार खेल प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। इससे पहले भी दीपक कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं।

ज्ञात रहे कि दीपक अल्मोड़ा के लमगड़ा के मूल निवासी हैं और उनका बाल्यकाल से ही हॉकी के प्रति लगाव रहा है। उन्होंने हॉकी का प्रशिक्षण अल्मोड़ा खेल मैदान में हॉकी कोच राजेंद्र कनवाल से लिया था। दीपक का सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों में बहुत उत्साह है। तमाम लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि दीपक फर्तयाल मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत लमगड़ा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज देहरादून में हॉकी के गुरू सीख रहे हैं। इधर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामना दी है। खेल प्रेमी पंकज टम्टा, अनीता पवार, दीपक शाही, तनूजा फर्तयाल आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *