HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : दो PCS को सौंपा बड़ा पद, बने अपर...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : दो PCS को सौंपा बड़ा पद, बने अपर सचिव सीएम

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER

उत्तराखंड शासन ने राज्य सिविल सेवा के 02 अधिकारियों को उनकी वर्तमान सेवा के अलावा अपर सचिव सीएम (Additional Secretary CM) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है।

सचिव शैलेश बगौली, उत्तराखंड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने जारी आदेश में पीसीएस ललित मोहन रयाल और नवनीत पांडे को भी अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि दोनों ही पीसीएस अधिकारियों को अपनी पूर्व जिम्मेदारियों से अवमुक्त नहीं किया गया है, बल्कि पूर्व जिम्मेदारियों के साथ ही वह अपर सचिव सीएम का महत्वपूर्ण पद भी संभालेंगे।

ज्ञात रहे कि ललित मोहन रयाल के पास अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी है। वहीं नवनीत पांडे अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास देहरादून की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं। वह इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments