HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, भयानक हादसा : नदी में जा गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 10...

बिग ब्रेकिंग, भयानक हादसा : नदी में जा गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 10 की मौत

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसे की सूचना है। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार दिल्ली नोएडा से निकले टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। जिसके बाद आस—पास मौजूद लोग मदद को दौड़े। सूचना​ मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। गुप्तकाशी से हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग पहुंचा हुआ है। चार घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया है। इधर घटना पर सीएम धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था। घायल व मृतकों की पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। आधिकारिक बयान का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments