HomeAccidentBig Breaking : Fighter Plane Crash, पायलट और को—पायलट की मौत

Big Breaking : Fighter Plane Crash, पायलट और को—पायलट की मौत

भयानक मंजर : खेतों में बिखरे शव के टुकड़े

CNE DESK/ राजस्थान के चूरू में आज बुधवार को एक भयानक हादसा हो गया। यहां भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान (Fighter Plane) क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Plane Crash

Fighter Plane Crash : प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर भारतीय वायु सेना का विमान क्रैश हो गया। यह विमान राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में क्रैश हुआ है।

विमान के मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले तकनीकी कारणों से पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए। विगत पांच माह में तीन जगुआर क्रैश हो चुके हैं।

Fighter Plane Crash

हादसे पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

भारतीय वायुसेना (IAF) ने भी इस हादसे की पुष्टि कर दी है। IAF के अनुसार, यह हादसा रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ, जब चुरू के पास सेना का जगुआर एअरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। हादसे पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

Fighter Plane Crash

सूरतगढ़ से ट्रेनी जगुआर जेट ने भरी थी उड़ान

सैन्य सूत्रों के अनुसार यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट 2 सीटर था, ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी, फिर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता फिलहाल नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

An IAF Jaguar Trainer aircraft crashed

Fighter Plane Crash Video –

इस साल कुल पांच क्रैश, इनमें से तीन जगुआर

इस वर्ष यानी 2025 में अब तक कुल 5 प्लेन क्रैश हुए हैं। इनमें चार फाइटर प्लेन हैं। चूरू में हुए क्रैश के साथ अब तक 3 जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। जबकि 1 मिराज भी क्रैश हुआ है। 1 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट – AN 32 क्रैश हो चुका है।

Feb में मिराज-2000 हुआ था क्रैश

सबसे पहले 6 फरवरी को मिराज-2000 दुर्घटना का शिकार हो गया था। मिराज ने अपनी रुटीन फ्लाइंग के लिए ग्वालियर एयर बेस से उड़ा भरी थी। यह एयरक्राट मिराज का ट्रेनर वर्जन था। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दोनों पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए थे। 7 मार्च को ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट An-32 क्रैश हुआ। ये बागडोगरा एयर बेस में ही दुर्घटना का शिकार हो गया था।

रिपोर्ट में सामने आया ये आंकड़ा

पिछले साल दिसंबर में संसद में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया था कि 2017 से लेकर 2022 के बीच कुल 20 फाइटर, 7 हेलिकॉप्टर, 6 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और 1 ट्रांसपोर्टर विमान हादसे का शिकार हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments