HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा की महिला ने भीमताल झील में लगा दी...

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा की महिला ने भीमताल झील में लगा दी छलांग, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

✒️ जल पुलिस ने ऐसे किया सुरक्षित रेस्क्यू

✒️ घर से हो गई थी लापता, आत्महत्या का किया प्रयास

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पति से हुई अनबन के बाद घर से बिना बताए निकली अल्मोड़ा की एक महिला ने भीमताल झील में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। इस बीच जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर झील से नाव के सहारे बाहर निकाल लिया। महिला की काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

झील में छलांग लगाने वाली महिला को पुलिस ने बचाया

बिना बताए चली गई, परेशान पति ने थाने में किया संपर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस धौलछीना निवासी एक व्यक्ति ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये घर से कही चली गयी। उसने अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी को अवगत कराते हुए गुमशुदा महिला की थाना क्षेत्र में तलाश शुरु की गयी। सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के निर्देश पर सइबर सेल द्वारा गुमशुदा महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाकर लोकेशन ज्ञात की गयी। तो महिला का लोकेशन काठगोदाम क्षेत्र में मिली। उक्त सम्बन्ध में थाना काठगोदाम पुलिस को सूचित कर गुमशुदा महिला की तलाश करवायी गयी। साइबर टीम अल्मोड़ा द्वारा महिला की लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही थी।

पुलिस ने ऐसे किया महिला का रेस्क्यू

मौके पर गई पुलिस टीम, झील में कूद गई महिला

आज शुक्रवार को महिला की लोकेशन भीमताल क्षेत्र में ज्ञात होने पर भीमताल पुलिस को लोकेशन पर भेजा गया। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल लोकेशन पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व ही महिला द्वारा भीमताल झील में कूद लगा दी थी। जल पुलिस में तैनात कांस्टेबल सुमित चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए झील में कूदकर महिला को बचा लिया। अपनी जान देने को आमादा महिला को पुलिस टीम द्वारा नाव से सुरक्षित बाहर लाया गया।

रेस्क्यू मिशन पूरा, अब पति को किया जायेगा सुपुर्द

थाना धौलछीना पुलिस टीम भीमताल पहुंचकर महिला को लेकर अल्मोड़ा आ रही है। महिला को थाने में लाने के उपरांत काउंसलिंग कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अल्मोड़ा पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, थाना धौलछीना, कांस्टेबल धनीराम, थाना धौलछीना, महिला कांस्टेबल गार्गी रानी, थाना धौलछीना व कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, साइबर सेल, व इन्द्र कुमार, साइबर सेल शामिल रहे।

यहां पुलिस की पहरेदारी में विदा हुई दुल्हन

गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए रूट और नए समय-सारिणी से चलेगी | Garib Rath
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments