HomeAccidentउत्तराखंड : गंगा जल लेने जा रहे दो श्रद्धालुओं की हादसे में...

उत्तराखंड : गंगा जल लेने जा रहे दो श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, एक घायल

Accident in Roorkee| उत्तराखंड से दुःखद खबर सामने आ रही है, महाशिवरात्रि पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के मुताबिक बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्‍वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक ही कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई।

हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को कार से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

अल्मोड़ा की महिला ने भीमताल झील में लगा दी छलांग, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments