अल्मोड़ा: 17 मई को भव्यता से आयोजित होगा डिप्लोमा फार्मासिस्टों का द्विवार्षिक अधिवेशन

0
17 मई को भव्यता से आयोजित होगा डिप्लोमा फार्मासिस्टों का द्विवार्षिक अधिवेशन
17 मई को भव्यता से आयोजित होगा डिप्लोमा फार्मासिस्टों का द्विवार्षिक अधिवेशन

►► सभी सदस्य सक्रिय योगदान देकर एकता का परिचय दें: डीके जोशी


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन आगामी 17 मई को फार्मेसी संघ भवन, बेस चिकित्सालय परिसर अल्मोड़ा होगा। यह निर्णय आज रविवार को संगठन की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। जिसे भव्य बनाया जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों व द्विवार्षिक अधिवेशन पर मंत्रणा हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आह्वान किया कि वे पूर्ण मनोयोग से अधिवेशन की तैयारियों में जुटें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता ही संगठन की एकता का परिचय होगा। इसलिए सभी को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी है।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी गोकुल सिंह मेहता ने कहा कि अधिवेशन को भव्य बनाना है और अधिवेशन की सफलता के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर आगे आने की बात कही गई। पूर्व अध्यक्ष डीपी जोशी ने कहा कि कार्यक्रम को सुव्यस्थित तरीके से किया जाना जरूरी है, ताकि प्रतिभाग करने वाले सदस्यों व आगंतुकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कोषाध्यक्ष कैलाश पपनै ने आय व्यय की आख्या पटल पर रखी और सदस्यों से शीघ्र सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की। बैठक का संचालन करते हुए मंत्री रजनीश जोशी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। बैठक में जिला प्रवक्ता आनंद कुमार पाटनी, गोपाल जोशी, महेश उप्रेती, राजकुमार, जितेन्द्र देवड़ी, श्याम लाल सहित कई फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें