HomeUttarakhandAlmoraभट्ट ने किया राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का विस्तार, इन पदाधिकारियों...

भट्ट ने किया राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का विस्तार, इन पदाधिकारियों की नियुक्ति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

राजीव गांधी पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश भट्ट ने अल्मोड़ा जनपद में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न सक्रीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है।

हरीश भट्ट ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन व प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल के निर्देशन पर कार्यकारणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पूरे जिले की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। कांग्रेस को पंचायत स्तर से बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पंचायतों का जो महत्त्व मिला है कांग्रेस की देन है। अभी कई अधिकार मिलने बाकी हैं।

कार्यकारिणी में पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह खनी व उप प्रधान केवलानंद भट्ट जिला उपाध्यक्ष, जय दत्त पांडे जिला महासचिव तथा जिला सचिव कमल जोशी को बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा अल्मोड़ा में अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष — अध्यक्ष प्रधान संगठन भैंसियाछाना चंदन सिंह महरा, विधानसभा उपाध्यक्ष — पूर्व प्रधान दिवान राम व विधानसभा महासचिव — सरपंच वन पंचायत राजेन्द्र सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक भैसीयाछाना में ब्लॉक अध्यक्ष- महेंद्र प्रसाद, ब्लॉक उपाध्यक्ष – जय दत्त जोशी, ब्लॉक महासचिव — सरपंच वन पंचायत भुवन चंद्र भट्ट व ब्लॉक सचिव -गोपाल राम को बनाया है।

वहीं न्याय पंचायत अध्यक्ष- हीरा सिंह वाणी, न्याय पंचायत उपाध्यक्ष- उमेद सिंह, बूथ संयोजक त्रिनैली ग्रामसभा- रवि वाणी, बूथ संयोजक धौलनैली ग्रामसभा- बंसी टम्टा व हिमांशु वाणी, बूथ संयोजक थिकलना क्षेत्र पंचायत- यशपाल राणा व हितेश चंद्र, सल्ला भाटकोट न्याय पंचायत संयोजक – पंकज सिंह रावत, न्याय पंचायत अध्यक्ष ढौरा- मदन सिंह राणा नियुक्त किये गये हैं।

विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर— प्रधान दिनेश चंद पांडे, ब्लॉक धौलादेवी में ब्लॉक अध्यक्ष— ग्राम प्रधान विशन सिंह बिष्ट, ब्लॉक महासचिव— ग्राम प्रधान पंकज कुमार बनाये गये हैं। ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा- गोपाल सिंह तथा ब्लॉक उपाध्यक्ष- पुष्कर सिंह को नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments