HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 136वीं जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ...

अल्मोड़ा: 136वीं जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत

ADVERTISEMENTS

👉 जगह—जगह कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित और योगदान पर व्याख्यान

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती आज समारोहपूर्वक मनाई गई। जिला मुख्यालय समेत जनपदभर में इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। पंडित पंत की जन्मस्थली ग्राम खूंट में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कई लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्राम खूंट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा समेत कई अन्य लोगों ने भी जीबी पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पौधारोपण किया। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा ने अंग्रेजी राज की विषम परिस्थितियों में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने इस क्षेत्र का नाम विभिन्न मंचों पर रोशन किया था। तत्कालीन संसाधन विहीन परिस्थितियों में भी उन्होंने अध्यापन के साथ राजनैतिक कार्य, वकालत तथा विभिन्न कार्य करके राष्ट्र को अपना अमूल्य योगदान दिया। इतना ही नहीं उन्होंने संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री पद और देश के गृह मंत्री पद को सुशोभित कर देश के नक्शे में पहाड़ का नाम रोशन किया था।

ग्राम खूंट में पुस्तकालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित जीबी पंत के जीवन के बारे में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विधायक मनोज तिवारी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अल्मोड़ा की धरती पर जन्म होना, हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि साइमन कमीशन जैसे विभिन्न आंदोलनों में उनकी प्रमुख भूमिका रही तथा स्वतंत्रता आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता को बनाए रखने में भी महती भूमिका निभाई थी।

इस मौके पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य ने भी मॉल रोड स्थित पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान, ग्राम प्रधान खूंट बलवंत सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। उधर पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में भी जयंती कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहां व्याख्यान में पंडित पंत के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान का उल्लेख हुआ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments