HomeBreaking Newsउत्तराखंड के इस जिले में कल 11 सितम्बर को स्कूलों में छुट्टी,...

उत्तराखंड के इस जिले में कल 11 सितम्बर को स्कूलों में छुट्टी, डीएम का आदेश

Uttarakhand School News | उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है, मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में 14 सितम्बर तक भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

इसी के चलते चम्पावत जिलाधिकारी नवनीत पांडेय (DM Navneet Pandey) ने कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 11 सितम्बर को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल सोमवार को चंपावत जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आगे पढ़ें…

जारी सूचना के मुताबिक, चंपावत जिले में हो रही लगातार वर्षा व मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के मध्यनजर छात्र-छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिलाआपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडेय ने सोमवार 11 सितम्बर 2023 को जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र सभी बंद रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

UKSSSC Recruitment : 1402 पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर जारी – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments