HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज: कई समस्याओं को लेकर मंत्री भगत से मिले विधायक नवीन...

मोटाहल्दू न्यूज: कई समस्याओं को लेकर मंत्री भगत से मिले विधायक नवीन दुम्का

लालकुआं। विधायक नवीन दुमका ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया इसके अलावा कुंवरपुर गौलापार में गेहूं का क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर किसान सेवा समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन का भी संज्ञान लेते हुए गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने का आश्वासन दिया विधायक नवीन दुमका ने इस दौरान हल्दुचौड़ क्षेत्र में यात्रिक मार्ग के नवीनीकरण का शिलान्यास किया 12.8 लाख की लागत से यह सड़क बन कर तैयार होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

लाल कुआं विधायक नवीन दुमका ने बुधवार को सुबह सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मुलाकात करते हुए लालकुआ विधानसभा की गई जन समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया जिसके बाद टैगोर पब्लिक स्कूल के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग किया साथ ही विधायक नवीन दुमका ने कुंवरपुर गौलापार क्षेत्र के किसान सेवा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की पदाधिकारियों द्वारा गौलापार क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र खोलने का मांग पत्र विधायक नवीन दुम्का को सौंपा,

जिस पर नवीन दुमका द्वारा इस गेहूं खरीद सीजन में किसानों की मांग को देखते हुए गेहूं क्रय केंद्र खोलने का जिसके उपरांत राज्य योजना के अंतर्गत हल्दुचौड़ के बमेंठा बंगर में आंतरिक रोड के नवीनीकरण का शिलान्यास भी किया इस दौरान क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए विधायक दुमका ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार दिन-रात जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments