जवाहर नवोदय के छात्र—छात्राओं ने प्राचार्य राज सिंह के निर्देशन में किया मास्क-सेनेटाइजर का वितरण, आम जन—यात्रियों को किया जागरूक

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगरकोट, सुयालबाड़ी, नैनीताल द्वारा क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत तमाम लोगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित…

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगरकोट, सुयालबाड़ी, नैनीताल द्वारा क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत तमाम लोगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये गये। इस अभियान प्राचार्य राजसिंह के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। गति निर्धारक क्रियाकलापों के अन्तर्गत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुयालबाड़ी, सुयालखेत क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न आवासीय, व्यवसायिक स्थानों व यात्रियों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संतोष बहुगुणा द्वारा किया गया। अभियान को सफल बनाने में छात्र छात्राओं राहुल सती, भास्कर भट्ट, निकिता भाकुनी व लक्षिता बिष्ट ने सहयोग दिया। इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने गति निर्धारण कार्य पर नवोदय विद्यालय के प्रयासों भरपूर सराहना की गई। घनश्याम सुयाल, मदन सुयाल, धाराबल्लभ सुयाल, प्रयागदत्त जोशी, मोहन चंद्र छिमवाल, चंदन आदि ने अभियान के संचालन पर प्राचार्य राज सिंह की सराहना करते हुए उनका आभार जाताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *