BIG BREAKING NEWS: बागेश्वर में एक परिवार पर कहर बनकर गिरा विशालकाय पेड़, मकान जमींदोज होने से 10 वर्षीय बच्चे व महिला की दर्दनाक मौत, सात अन्य घायल, दो लोगों की हालत नाजुक

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

जिले की तहसील बागेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुनाकोट में गुरुवार आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां अचानक एक विशाल पेड़ आवासीय मकान के ऊपर जा गिरा और मकान जमीदोंज हो गया। घर में सो रहे लोग दब गए। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 सेवा के जरिये जिला चिकित्सालय लाया गया है।जो दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसा आधी रात हुआ, जब लोग गहरी नींद में सोये हुए थे। अतिवृष्टि के चलते आवासीय मकानों के करीब ​मौजूद एक विशालकाय पेड़ दोमंजिले मकान पर कहर बनकर गिरा, जिससे मकान जमींदोज हो गया। जिससे घर में सोये एक ही परिवार के लोग दब गए। पेड़ गिरने से हुई जबर्दस्त आवाज और मकान में दबे लोगों की चीख—पुकार से गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आनन—फानन में ग्रामीणों ने अपने स्तर से बचाव व राहत कार्य शुरू किया। इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रात लगभग 2:30 बजे जिला कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि तहसील बागेश्वर के ग्राम पंचायत गुनाकोट में कैलाश राम के मकान में पेड़ गिरने से मकान दबकर क्षतिग्रस्त हो चुका है और परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर शीघ्र ही एंबुलेंस के साथ चिकित्सा टीम एवं एसडीआरएफ के जवान व राहत बचाव दल गांव भेजा गया। जहां ग्रामीणों की मदद से मकान में रह रहे परिवार के सभी 9 लोगों को निकालकर को घायलावस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घर में मृत अवस्था में मिली कोरोना पॉजिटिव वृद्धा, बंधे हुए थे हाथ-पांव, हत्या की आशंका

अस्पताल पहुंचकर गंभीर रूप से घायल गीता देवी (45) पत्नी कैलाश राम और आदित्य (10) पुत्र गणेश राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इनके अतिरिक्त कैलाश राम (54), पूरण कुमार (31), मनोज कुमार (20), निर्मला देवी (35), रेनू देवी (26), अशोक कुमार (42) व मोहन राम (80) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से अशोक कुमार व मोहन राम हरियाणा के झिरना गांव में रहते हैं। बताया जाता है कि वह वहीं कारोबार करते हैं, मगर लाकडाउन के चलते इनदिनों वह अपने मूल गांव आए हुए हैं। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पांच अन्य की हालत खतरे से बाहर है।

इधर विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र टंगड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा उन्हें बेहतर उपचार मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। विधायक चंदन राम दास ने जिलाधकारी को फोन कर तत्काल प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। इधर हादसे में दो लोगों की मौत पर पूरा गांव सदमे में है।

Breaking News : यहां एक साल से चल रहा था Sex racket, 05 महिलाओं सहित 07 गिरफ्तार, social media के जरिये होती थी Booking

आज उत्तराखंड 8731 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 70 की मौत, 3626 नए मामले

Uttarakhand Breaking : स्थगित हुई स्टॉफ नर्स की भर्ती परीक्षा, जल्द होगी अगली तारीख घोषित, हल्द्वानी व देहरादून बनाये थे सेंटर

उत्तराखंड : Private schools के लिए जारी हुई सख्त Guidelines, Online tuition fee के अतिरक्त नही ले सकेंगे कोई अन्य fees, अन्य मद जोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

48 घंटे की पैरोल पर बाहर आया रेप—हत्या का आरोपी गुरूमीत राम रहीम

खतरे की घंटी है उत्तराखंडियों का रिवर्स पलायन ! सिर्फ एक माह में गांव लौटे 91 हजार से अधिक प्रवासी, क्रम लगातार जारी, अल्मोड़ा और पौड़ी में सर्वाधिक घर वापसी, आर्थिक संसाधन हीन हो गये सैकड़ों परिवार

Uttarakhand : शासन ने बढ़ाया कोविड जांच का दायर, अब हर सीएचसी, पीएचसी में मुहैया कराई जायेगी कोरोना जांच, जारी हुआ नया आदेश

Uttarakhand : सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, ऋषिकेश में ली अंतिम सांस

रेप केस में ‘तहलका’ के पत्रकार तरूण तेजपाल बरी, पूरे 08 साल बाद मिली राहत, पढ़िये क्या था पूरा मामला….

कौन कर रहा विधायक महेश नेगी को Black mail, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, 50 लाख मांग रहा कोई शख्स

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच बारिश ने बरपाया कहर, पाडली में पहाड़ से पत्थरों की हुई बरसात की चपेट में आई आल्टो कार, दस घंटे तक ब्लॉक रहा एनएच, पढ़िये पूरी ख़बर….

बागेश्वर में एक परिवार पर कहर बनकर गिरा विशालकाय पेड़, मकान जमींदोज होने से 10 वर्षीय बच्चे व महिला की दर्दनाक मौत, सात अन्य घायल, दो हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें