HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से लें प्रेरणा—डीडीओ

Bageshwar News: स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से लें प्रेरणा—डीडीओ

— अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मेंं चल रहे अमृत महोत्सव के तहत विकास भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाने की सरकार की मंशा है कि इस आयोजन के माध्यम से आम जनता को जागरूक करें। आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें। उनके त्याग बलिदान को आने वाली पीढ़ी को बताएं। सरकार लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनमानस सरकारी संपत्तियों को अपनी संपत्ति समझकर इसकी सुरक्षा करें। इसके लिए उन्हें जागरूक एवं प्रेरित करना है और सरकार की योजनाओं का आम जन को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हम लोक सेवक होने के कारण हमें अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करना है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।


इस मौके पर अधिशासी अभियंता सिंचाई एके जॉन, लघु सिंचाई नरेश कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, पीएमजीएसवाइ अनिल कुमार, अभियंता पीएमजीएसवाइ बिशन लाल, आकश दीप भट्ट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता राजेन्द्र प्रसाद कुडियाल और सहायक अभियंता केशव ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments