HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: बिना सत्यापन किराएदार; जुर्माना पड़ा 05—05 हजार

Almora Breaking: बिना सत्यापन किराएदार; जुर्माना पड़ा 05—05 हजार

— अल्मोड़ा नगर में किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में अपराध नियंतत्रण के लिए पुलिस कोविड सेल के प्रभारी हरेन्द्र चौधरी ने नगर में किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया है। जिसके तहत 04 भवन स्वामियों के ​खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05—05 हजार रूपये को जुर्माना ठोका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सत्यापन अभियान के दौरान पाया नगर क्षेत्रान्तर्गत विश्वनाथ पैदल मार्ग धारानौला निवासी कमल सिंह बिष्ट, गणेशीगैर रोड धारानौला निवासी प्रेम सिंह मेर, विश्वनाथ धारानौला निवासी कुन्दन सिंह सॉगा तथा विष्णु भवन धारानौला के आनन्द सिंह सॉगा आदि भवन स्वामियों ने बिना सत्यापन के ही किरायेदार रखे गए हैं। जिनमें कुछ बिहारी मजदूर एवं बाहरी व्यक्तियों का होना पाया गया। बिना सत्यापन किरायेदार रखे जाने पर उक्त चारों मकान मालिकों के विरूद्व पुलिस अधिनियम की धारा- 52(3)/83 के तहत कार्यवाही की गई और मौके पर प्रत्येक मकान मालिक से 5000—5000 रूपये जुर्माना वसूला गया।

निरीक्षक हरेन्द चौधरी ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वह अपने मकान में किसी भी बाहरी व्यक्तियों को बिना पुलिस वैरीफिकेशन के किरायेदार नहीं रखें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments