HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सड़क व पुल निर्माण की मांग, लोगों ने जीतनगर में...

Bageshwar News: सड़क व पुल निर्माण की मांग, लोगों ने जीतनगर में दिया धरना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मंडलसेरा वार्ड में विवेकानंद विद्या मंदिर के पास से सड़क का निर्माण होना है। इसका पूर्व में सर्वे और शिलान्यास भी हो गया था। वार्ड के लोगों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिए, लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका। जीतनगर से सरयू नदी पर बनने वाले मोटर पुल का निर्माण कार्य भी शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ा सका। अब जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वार्ड के लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर निर्माण कार्यों को शुरू करने की मांग की। कोई लाभ नहीं होने पर अब लोग आंदोलन पर डटे हैं। बृहस्पतिवार को वार्ड के लोगों ने जीतनगर में धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे महिला कांग्रेस के गीता रावल, इंदिरा जोशी, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि ने कहा कि सरकार विकास कार्यों की उपेक्षा कर रही है। केवल शिलान्यास और लोकार्पण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द जनता की जायज मांग पूरी करने को कहा।

इस मौके पर प्रताप सिंह भंडारी, कैलाश जोशी, नरेंद्र मेहता, टीएस रावत, बसंत जोशी, रमेश सिंह, शंकर सिंह कोरंगा, हरीश कर्नाटक, भागुली देवी आदि मौजूद थे। इधर ग्रामीणों के आंदोलन को महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, लक्ष्मी धर्मसत्तू, सुनीता टम्टा आदि ने धरनास्थल पहुँच कर धरने में बैठे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments