HomeUttarakhandBageshwarआरोपी प्राध्यापक को फिर डिग्री कालेज बागेश्वर भेजने से आक्रोश

आरोपी प्राध्यापक को फिर डिग्री कालेज बागेश्वर भेजने से आक्रोश

गत वर्ष छेड़छाड़ के आरोप के बाद हटाया था

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः छेड़छाड़ के आरोपी प्राध्यापक को दोबारा बागेश्वर डिग्री कॉलेज भेजने पर छात्रों ने कड़ी आपत्ति जता दी है। नाराज छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें जल्द आरोपी प्राध्यापक को यहां से हटाने की मांग की है। मांग की अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला से मिले। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।

छात्रों का कहना है कि राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक पर गत वर 15 सितंबर 2022 को बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद प्राध्यापक को द्वाराहाट डिग्री कॉलेज में संबद्ध किया गया। बाद में उच्च शिक्षा निदेशालय भेजा गया। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। आज तक कमेटी की जांच रिपेार्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई है, लेकिन प्राध्यापक को दोबारा बागेश्वर डिग्री कॉलेज भेजा गया है। इस तरह के गंभीर आरोपी को दोबारा यहां भेजना ठीक नहीं है। उन्होंने ऐसे प्राध्यापक को अन्यत्र भेजने की मांग की है। मांग करने वालों में योगेश जोशी, प्रकाश बाछमी, धीरज कुमार, हरीश कुमार, नमिश रावत, विक्रम दानू, हरेंद्र दानू, आशीष कुमार व हिमांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments