HomeUttarakhandNainitalबेतालघाट न्यूज : गेठिया में ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने किया जिम...

बेतालघाट न्यूज : गेठिया में ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने किया जिम का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

बेतालघाट। ग्राम पंचायत गेठिया में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने जिम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने शुभकामनाएं देते हुए शारीरिक विकास करने के लिए प्रधान अमित कुमार की इस पहल की सराहना की।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उन्होंने कहा कि कसरत से केवल शरीर ही नही बल्कि स्वस्थ मन का भी विकास होता है। आज हमारे युवा नशे की और को जा रहे हैं। जिससे वह जहां एक और अपना आर्थिक सामाजिक और शारीरिक नुकसान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर समाज में प्रतिष्ठा भी गिर रही है। जिसके लिए जगह-जगह पर ऐसे जिम खोलना अति आवश्यक हो गया है।

उद्घाटन अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पाण्डे, प्रधान धर्मेंद्र रावत, राम दत्त चनियाल, जीवन चंद्र, मनोज चनियाल, राजेंद्र कोटलिया, मनोज साह, सोनू कुमार सभासद नगर पालिका नैनीताल एवं प्रशिक्षक के रूप में मनोज शाह जगाती सहित तमाम ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा एसएसपी ने किए तबादले

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments