HomeUttarakhandAlmoraBreaking News, Almora : हाथों में थालियां और कटोरे लेकर भीख मांगने...

Breaking News, Almora : हाथों में थालियां और कटोरे लेकर भीख मांगने बैठे व्यापारी, कोरोना कर्फ्यू के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नही, यह हैं प्रमुख मांगें……

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कोरोना काल में लगाये गये कोरोना कर्फ्यू के दौरान आम व्यापारियों को हो रहे भारी आर्थिक नुकसान के बावजूद व्यापारी वर्ग की कोई सुध नही लिए जाने के खिलाफ आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों कटोरे व थाली लेकर आए व्यापारियों ने भीख मांग कर अपने गुस्से का इजहार किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ के नेतृत्व में व्यापारी आज दोपहर यहां चौक बाजार में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने हाथों में थालियां व कटोरे लेकर भीख मांगी।

इस दौरान नगर अध्यक्ष दीपेश चंंद्र जोशी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में सबसे अधिक प्रभावित व्यापारी वर्ग ही हुआ है। आज सरकार जहां गरीबों को मुफ्त राशन व अन्य वर्गों को कई किस्म की सुविधाएं दे रही है, वहीं व्यापारियों के लिए आज की तारीख तक कोई भी घोषणा नही की गई है।

बैंकों के ऋण व अन्य कर्जों के बोझ तले व्यापारी दब चुके हैं। इसके बावजूद उनके कोई बिल माफ नही हुए। बिजली, पानी, जीएसटी, बैंक ऋण आदि व्यापारियों को पूर्ववत ही देना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने सरकार से मांग रखी कि सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने की अनुमति प्रदान की जाये। साथ ही जिस तरह से किसानों के ऋण माफ हुए हैं व गरीबों को तीन माह का राशन दिया जा रहा है वैसे ही व्यापारियों को सहूलियतें प्रदान की जाये।

व्यापारियों का जीएसटी, हाउस टैक्स, पानी का बिल, बिजली का बिल माफ किया जाये। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, नगर उपाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर सचिव दीपक भट्ट, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर महासचिव राम प्रकाश निरंकार, सचिव अमीर खान, प्रदेश प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट, बलवीर धवन आदि मौजूद रहे। इस दौरान कोविड की गाइडलाइंस का पूरी तरह अनुपालन किया गया।

उत्तराखंड, बड़ी राहत : लगातार कम हो रही नए कोरोना संक्रमितों की संख्या, रिजल्ट बेहतर रहे तो जल्द से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया

अल्मोड़ा : रविवार को तय थी शादी, लड़की ​निकली नाबालिग, पुलिस ने रूकवा दी शादी, पिता ने भी स्वीकारी गलती, अब बिटिया के बालिग होने का करेंगे इंतजार

उत्तराखंड : लॉकडाउन में मिली फुर्सत तो घर में बनाने लगा अवैध हथियार, एसओजी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश व गैंगस्टर बंटी, पढ़िये पूरी ख़बर…

शर्मनाक : इन बच्चों को महज दो तरबूज तोड़ने की मिली इतनी बड़ी सजा ! डंडों से पीटा, टी शर्ट पर काले रंग से ‘चोर’ लिखा, फिर गांव में घुमाया, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand : किसी दुश्मन को भी न हो Black fungus, मरीजों को उपचार में खर्च करनी पड़ रही भारी धनराशि, गरीबों की पहुंच से बाहर हैं महंगे Injection, आयुष्मान में भी कवर नही

पूरे देश की टिकी है Delhi पर निगाहें, कभी भी शुरू हो सकती है Unlocking की प्रकिया, अन्य प्रदेशों के सीएम भी ले सकते हैं बड़ा फैसला….

विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर

Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध

Almora : हाथों में थालियां और कटोरे लेकर भीख मांगने बैठे व्यापारी, कोरोना कर्फ्यू के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नही, यह हैं प्रमुख मांगें…

गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड : पुलवामा के शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, सीएम तीरथ ने किया सैल्यूट

Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments