HomeUttarakhandNainitalपरिवर्तन यात्रा से पहले अपने आपसी गतिरोध तो दूर कर ले कांग्रेस...

परिवर्तन यात्रा से पहले अपने आपसी गतिरोध तो दूर कर ले कांग्रेस : सुरेश जोशी

ADVERTISEMENTS
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा ​कि कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकालने का ढकोसला तो कर रही है, लेकिन अभी तक यह साफ नही कर पाई है कि उसके पास मुद्दे क्या हैं ? उन्होंन कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा निकालने से पहले अपने आपसी गतिरोधों को कांग्रेस पार्टी दूर करे।

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि विपक्ष तय ही नहीं कर पा रहा है कि वह किन मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। वह पूरी तरह से हताश और निराश है। इसी कारण से कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का ढकोसला कर रही है। बेहतर होता कि कांग्रेस पार्टी में उपजे गतिरोध को दूर करती। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर जिस तरह की गुटबाजी है, वही परिवर्तन यात्रा के दौरान भी देखने को मिली।

इतना ही नहीं परिवर्तन यात्रा से भी साफ हो गया है कि जनता कांग्रेस के साथ नहीं है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि 2022 में भी भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। एक-एक निर्णय राज्य के हित में हो रहा है। केंद्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड ने विकास के नए आयामों को छुआ है। आपदा से निपटने के लिए सरकार ने सभी जिलों में पर्याप्त बजट की व्यवस्था की है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि वो आपदा के वक्त त्वरित गति से कार्य करें। खुद मुख्यमंत्राी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को दरूस्त करने में जुटे हैं। एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दिसंबर 2022 तक सभी का वैक्सीनेशन हो जाएगा। वैक्सीनेशन की गति को और बढ़ाया जा रहा है और सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर व्यक्ति को वैक्सीन लगे।

सुरेश जोशी ने कहा कि पार्टी 2022 के विधनसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सजग और तैयार है। रिंग रोड और आईएसबीटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों काम अंतिम चरण में है, जल्द काम शुरू हो जायेगा। पत्राकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला प्रभारी पुष्कर काला, संजय दुम्का आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments