BageshwarBreaking NewsUttarakhand

Bageshwar Breaking: प्रचार करने गए भाजपा नेता के साथ मारपीट, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की विवेचना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से मारपीट और अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कांडा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास के प्रचार को गुरना गांव गए क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार का आरोप है कि गांव के एक युवक ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। उन्होंने बताया कि अभद्र भाषा और जातिसूचिक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। प्रचार करने वालों को पत्थर उठाकर मारने की कोशिश भी कई गई। पवन ने बताया कि वह बमुश्किल जान बचाकर वहां से भाग आए।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कांडा थाने में तहरीर दी है। जिसमें गांव के संदीप सिंह पुत्र भगवत सिंह पर मारपीट, गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। एसओ मनवर सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध धारा 323, 504 और 506 में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना राजस्व क्षेत्र की है। पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की है। शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती