Bageshwar Breaking: बुजुर्ग पर भालू का हमला, बुरी तरह जख्मी

0
भालू का हमला/Bear Attack
भालू का हमला/Bear Attack

— घर के पास ही काम कर रहे थे बास्ती निवासी 70 वर्षीय हर सिंह

भालू का हमला/Bear Attack

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर/ जनपद के धरमघर वन रेंज के बास्ती गांव निवासी एक बुजुर्ग को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके चेहरे को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। इस कारण अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। परिजन उन्हें 108 के माध्मय से जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लगातार हो रहे भालू के हमले से लोग दहशत में हैं।


ADVERTISEMENTS

धरमघर वन क्षेत्र के अंतर्गत बास्ती गांव निवासी 70 साल के हर सिंह पुत्र गोपाल सिंह मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे अपने घर के पास ही काम कर रहे थे। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला बोल दिया या। भालू ने उनके चेहरे को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। उन्होंने जान बचाने का भरपूर प्रयास किया। ग्रामीणों के हो हल्ले के बाद भालू जंगल की ओर चला गया। पूर्व प्रधान देवेंद्र महर, सामाजिक कार्यकर्ता पीएल वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हैं। घाव गहरे होने से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा है। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वन क्षेत्राधिकारी धरमघर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि घायल को इलाज के लिए धनराशि प्रदान किए गए हैं।

ग्रामीणों ने अधिक से अधिक सहायता राशि देने की मांग की है। इधर, विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि वन विभाग को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दे दिए हैं। इधर घायल का इलाज कर रही डॉ. महिमा सिंह ने बताया कि हालत खतरे से बाहर है जिनके चेहरे व सर पर 20 से अधिक टांके लगे हैं। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि बास्ती गांव के घायल को अहेतुक राशि धरमघर रेंज ने दे दी है। घायल को हर संभव विभाग सहयोग कर रहा है। कागजी कार्रवाई के बाद मुआवजे की धनराशि पीड़ित दे दी जाएगी।

यहां बाघ ने ले ली सड़क किनारे टहल रहे व्यक्ति की जान

ADVERTISEMENTS