सावधान उत्तराखंड : दीपावली की मस्ती में कोरोना से भी रहे सतर्क, 467 नए मरीज मिले, चार की मौत, देखें अपने जिले का हाल

0

देहरादून। दीपावली की मस्ती में डूबे उत्तराखंड में कोरोना की चिंताएं कम नहीं हुई है। आज प्रदेश में 467 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जबकि अलग अलग चिकित्सालयों में 4 लोगों की मौत हुई हैं। आज स्वास्थ्य लाभ के बाद 300 लोगों को घर भेजा गया। अब प्रदेश मे 4307 एक्टिव केस बचे हैं।


ADVERTISEMENTS


आज सबसे ज्यादा 151 मरीज देहरादून में पाए गए। हरिद्वार और पौड़ी में 54—54, चमोली और नैनीताल में में 37—37, रुद्रप्रयाग में 32, उधमसिंह नगर में 29, पिथौरागढ़ में 20, उत्तरकाशी में 19, अल्मोड़ा में 16, टिहरी में 12, बागेश्वर व चंपावत में 3—3 में मरीज सामने आए हैं।


आज प्रदेश में 4 कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। एक व्यक्ति ने मैक्सवेल चिकित्सालय हरिद्वार में दम तोड़ा, एसटीएच हल्द्वानी, महंत इंद्रेश चिकित्सालय व एम्स ऋषिकेश में एक एक मरीज ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS