HomeUttarakhandAlmoraसावधान! नाबालिग का शौक पड़ा महंगा, 31,500 का चालान ठोका

सावधान! नाबालिग का शौक पड़ा महंगा, 31,500 का चालान ठोका

➤ अल्मोड़ा के द्वाराहाट में बिना नंबर की बाइक, रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हार्न और भर रहा था फर्राटा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त रूख अपना रही है। इसी सिललिले में जिले के द्वाराहाट में एक नाबालिग मोटरसाईकिल चलाते पकड़ा। अपराध सिर्फ इतना ही नहीं था ​बल्कि वाहन बिना नंबर प्लेट का है और उसमें रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हार्न भी लगे हैं। जिसे नाबालिग फर्राटा भरते हुए निकल रहा था। पुलिस ने इस मामले पर कुल 31,500 रूपये का कोर्ट चालान किया है।

मामला विगत मंगलवार का है। द्वाराहाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में एसएसआई मीना आर्या मय पुलिस टीम के चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक नाबालिग बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर फर्राटे भरता पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मोटरसाइकिल को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31,500 रुपये का कोर्ट चालान कर दिया।साथ ही मौके पर नाबालिग एवं उसके बड़े भाई की आवश्यक काउंसिलिंग कराई और नाबालिग को उसके बड़े भाई के सुपुर्द कर दिया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments