HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ बीडीसी सदस्य सड़कों पर

बागेश्वर में ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ बीडीसी सदस्य सड़कों पर

विकासखंड कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

बागेश्वर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीडीसी सदस्यों का कहना है कि गांवों में विकास कार्य मस्ट्रोल प्रणाली के तहत होने चाहिए, जिससे ग्रामीणों को काम का अवसर मिले और पारदर्शिता बनी रहे। उनका आरोप है कि यदि विकास कार्य ठेकेदारों को सौंपे गए, तो भारी कमीशनखोरी होगी और गांवों का वास्तविक विकास रुक जाएगा।

सोमवार को ज्येष्ठ उपप्रमुख मनीष कुमार के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने विकासखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।

सदस्यों ने कहा कि पहले गांवों में मस्ट्रोल पद्धति से निर्माण कार्य होते थे, लेकिन अब ठेकेदारों के हाथ में काम जाने से 45 प्रतिशत से ज्यादा विकास का धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को तुरंत बंद करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन तेज करने का एलान किया।

प्रदर्शन के दौरान फते सिंह करायत, हरीश मेहता, शीला देवी, दीपा देवी, काजल आर्या, कृष्णा कुमार, रमेश, बहादुर सिंह, ज्योति परिहार, सुंदर राम, भावना देवी, अनिल कुमार, हेमा देवी, नरेश सिंह, नीलम देवी, रेनू आर्या, अनीता देवी, सुनील जोशी सहित कई बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments