HomeBreaking Newsब्रेकिंग : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द, अस्पताल में...

ब्रेकिंग : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है। गांगुली को सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरव गांगुली को शनिवार सुबह से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ADVERTISEMENTSAd

अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है। गांगुली को सीने में दर्ज की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा। हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं’।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं सौरव गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं। मैंने उनके परिवार से बात की है। दादा स्थिर हैं और इलाज के लिए अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments