HomeUttarakhandBageshwarजि.पं.अ. बसंती देव ने विपक्ष के सभी आरोपों को किया खारिज, खोली...

जि.पं.अ. बसंती देव ने विपक्ष के सभी आरोपों को किया खारिज, खोली साजिश की पोल ! बोलीं ‘एक सैनिक की बेटी हूं, सच्चाई खून में शामिल’

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा है कि वह एक सैनिक की बेटी हैं। इस नाते विकास के लिए मिली धनराशि का धरातल पर पहुंचा कर विकास करना उनके खून में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में विपक्ष उन पर अनर्गल आरोप मढ़ रहा है, जबकि उनके आरोपों को कोई सच्चाई नहीं है। श्रीमती देव ने कहा कि जिला पंचायत के दस्तावेजों में कूट रचना करके अर्थ का अनर्थ करने के मामले में कार्रवाई को लेकर वह संबधित अधिकारियों को पत्र लिखेंगी।

Big Breaking : जवाहर नवोदय में स्टॉफ के आधे दर्जन से अधिक लोगों को कोरोना, माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, पढ़िये पूरी ख़बर…

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति के आस—पास नियमित रूप से सफाई कराई जाती है, लेकिन विपक्ष इस गलत तथ्य को आधार बनाकर जनता को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल को बजट बैठक के दौरान जब वोटिंग की जा रही थी तो पक्ष के नीचे प्रस्ताव के समर्थन वाले सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन कुछ लोगों ने इस प्रस्ताव की प्रति को बाहर ले जाकर पक्ष के साथ ‘वि’ शब्द जोड़कर उसे विपक्ष बना दिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

दु:खद : पुलिस लाइन में तैनात सिपाही का आकस्मिक निधन, पुलिस कर्मियों ने जताया शोक

उन्होंने कहा कि इस मामले में सदन की कार्यवाही के दस्तावेज में कूट रचना के आरोप में दस्तावेज शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वे संबधित अधिकारियों व पुलिस को लिखेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है तो वह बैठक में अनर्गल प्रलाप शुरू करके सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश करते आ रहे हैं। उन्होंने ​कहा कि विपक्ष सरासर निराधार आरेाप लगा रहा है।

कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज लगा चुके डॉक्टर दंपत्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आइसोलेटेड, ओपीडी बंद

न तो उन्होंने अपनी मन मुताबिक जिला पंचायत में भर्ती करवाई है और न ही किसी कर्मचारी को प्रमोशन दिया है। उन्होंने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र के लिए अधिक बजट देने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनके आरोप सत्य हैं तो वो किसी भी जांच को तैयार हैं।

बागेश्वर के हिमांशु कोहली के क्या खूब चमके सितारे ! ड्रीम इलेवन में जीते 57 लाख

जि.पं.अ. बसंती देव ने विपक्ष के सभी आरोपों को किया खारिज, खोली साजिश की पोल ! बोलीं ‘एक सैनिक की बेटी हूं, सच्चाई खून में शामिल’

वन अनुसंधान ग्रुप सी की परीक्षा कोरोना के चलते स्थगित, एलटी की होगी, अभ्यर्थियों ने बताया तुगलगी फरमान, कहा एक प्रदेश में दो मानक कैसे

Almora News – आरोप : कमजोर बुसिल पत्थरों से हो रहा नाला निर्माण, जनप्र​तिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागेश्वर में राशन विक्रेताओं को पीओएस मशीन का वितरण

Almora News : रेडक्रास व जन शिक्षण संस्थान ने दिया जागरूकता का संदेश, मास्क वितरण

Almora : हिंदू नव वर्ष पर कल 13 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, शिरकत कर बढ़ायें शोभा

हल्द्वानी न्यूज़ : जिले में कोरोना के प्रति जिला प्रशासन अलर्ट, गौलापार कुंवरपुर चौराहे पर जागरुकता अभियान

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments