HomeBreaking Newsबनभूलपुरा कर्फ्यू में अब मिलेगी इतने घंटे की ढील, बंद रहेगी इंटरनेट...

बनभूलपुरा कर्फ्यू में अब मिलेगी इतने घंटे की ढील, बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, DM के आदेश

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी हिंसा मामले में अब जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अब थाना वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तक छूट रहेगी। शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में प्रातः आठ बजे से प्रातः 11 बजे तक छूट रहेगी। यहां पहले दिन नौ से 11 बजे तक छूट दी गई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

डीएम वंदना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकानें संचालित होंगी। क्षेत्र के जन-सामान्य का आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए दुकानों तक आना-जाना कर सकेंगे। अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कर्फ्यू में छूट के दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ढील अवधि के दौरान सभी तरह की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन इंटरनेट सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के निवासियों का क्षेत्र से बाहर प्रवेश व निकास प्रतिबंधित रहेगा। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र दिखाये जाने के बाद परीक्षा अवधि में परीक्षा स्थल तक आवागमन की अनुमति दी जाएगी। इसी प्रकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के कार्मिकों को परीक्षा केंद्र तक बोर्ड ड्यूटी, व परीक्षा ड्यूटी के लिए आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments