Almora News : लमगड़ा के गांवों के दौरे पर पहुंचे पिलख्वाल, पूछे हाल—समाचार, सेवा ही संगठन अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल का सेवा ही संगठन अभियान के तहत गांव—गांव जनसपंर्क जारी है। उन्होंने आज लमगड़ा विकासखंड के…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल का सेवा ही संगठन अभियान के तहत गांव—गांव जनसपंर्क जारी है। उन्होंने आज लमगड़ा विकासखंड के ग्राम पलना व खेर्दा का दौरा करके जन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किये।

पूर्व मंत्री ने लोगों से कहा कि कोरोना को लेकर आवश्यक सावधानी बरतें और मास्क व दो गज की दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब बहुत कम हो चुका है, लेकिन अभी कोरोना खत्म नही हुआ है। अतएव किसी भी हालत में सावधानी नही छोड़े।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा दिये जा रहे खाद्यान्न के संबंध मे भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर लोगों का संतोषजनक जवाब था। इस मौके पर अनूप सिंह बिष्ट, संरपच गोपाल सिंह बिष्ट, राकेश भण्डारी, अशोक जोशी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पूरन सिंह मेहता, गोपाल मेहता, हरीश मेहता, पवन सिंह, जगदीश सतवाल, प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान महेश सिंह बिष्ट, पूरन सिंह सतवाल, देवेन्द्र सत्यपाल, दीपक पोखरिया, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *