HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking - अल्मोड़ा : लैंगिंग अपराध मामले में आरोपी की जमानत...

Big Breaking – अल्मोड़ा : लैंगिंग अपराध मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की अदालत ने लैंगिग अपराध के मामले में एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामले के मुताबिक
अल्मोड़ा तहसील अंतर्गत निवासी सूरज कुमार ने एक नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाए और लड़की गर्भवती हो गई। लड़की ने एक शिशु को जन्म दिया, तो मामला खुलकर सामने आ गया।
पुलिस ने तफ्तीश के बाद धारा 376, 506 ता.हि. एवं धारा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कायम किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह मामला विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन है। इसी क्रम आरोपी के वकील ने बुधवार को अदालत में जमानत की अर्जी लगाई। मगर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा द्वारा आरोपी की जमानत का घोर विरोध करते हुए न्यायालय को बताया कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गंभीर अपराध किया है। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई और पीड़िता ने एक अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी को जमानत दी जाती है, तो वह ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कर सकता है। अदालत ने मामले की पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपी की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments