HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने की खुशी...

बागेश्वर: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में बैजनाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

➤ मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु होने एवं राष्ट्रसेवा के सफल कार्यकाल की कामना

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहने तथा उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपाईयों ने शिव मंदिर बैजनाथ में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, प्रमुख गरूड़ किसन बोरा, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिला मंत्री गोपाल किरमोलिया, कुमाऊं संयोजक जगदीश आर्य, मंगल सिंह राणा, इंद्र सिंह बिष्ट, सुनील दोसाद, डीके जोशी, दिनेश बिष्ट, रमेश जोशी, गोविंद डसीला, योगेश वर्मा, रोहित पांडे, नरेश कुमार, केआर आर्य, राजेंद्र नेगी, दीपक खुल्बे, जनार्दन लोहनी, नंदन थापा, ठाकुर मेहरा, दयाल काला, गोपाल सिंह, कंचन थायत, अजय पांडे, प्रमोद सनवाल व चंदन बोरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments