HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : जल संस्थान पर मनमाने बिल थमाने का आरोप

बागेश्वर : जल संस्थान पर मनमाने बिल थमाने का आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। झूला पुल की मरम्मत नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। इसके अलावा जल संस्थान ने मिठाई तथा होटल वालों को भारी भरकम बिल दिए हैं। जिनका भी समाधान नहीं हुआ है। जिसको लेकर व्यापार मंडल में आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर पर आयोजित व्यापार मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। ऐतिहासिक सरयू झूला पुल बंद है। व्यापारी परेशान हैं। जिसको लेकर विधायक पार्वती दास से मुलाकात की जाएगी।

एक सप्ताह के भीतर पुल मरम्मत को धनराशि स्वीकृत नहीं की गई तो बाजार बंद किया जाएगा। व्यापारी धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके अलावा जल संस्थान मनमानी पर उतर गया है। मिठाई तथा होटल वालों को भारी-भरकम बिल दिए जा रहे हैं। जमा नहीं करने पर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें पानी का संयोजन काटने की चेतावनी दी जा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिल संशोधन नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में जल संस्थान के विरुद्ध आंदोलन का विगुल फूंका जाएगा। बैठक में पुष्कर किरमोलिया, लीलाधर, नंद किशोर, विशाल चौधरी, राहुल साह, हेम चंद्र जोशी, रविंद्र साह, संजय चौधरी, उदित रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments