HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News : अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र ने चलाया...

Bageshwar News : अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र संगठन ने एक से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। जिसके तहत शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।

विकास भवन कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने टीम को दिशा-निर्देश दिए। अभियान को गांव से लेकर शहर तक ले जाने को कहा। सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने और प्रतिबंधित होने की जानकारी देने का निर्णय लिया। धार्मिक स्थानों से भी प्लास्टिक आदि का उपयोग हटाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों के माध्यम से जैविक-अजैविक कूड़े का निस्तारण कराने के लिए रणनीत बनी। कहा कि धनराशि आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। स्वजल विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उत्तराखंड : यहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

नगर पालिका भी सहयोग करेगा। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र दीवाकर भाटी ने बताया कि जिले से 11 हजार किलो प्लास्टिक कूड़ा संग्रह करने का लक्ष्य है। बैठक में खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनएस टोलिया, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, समन्वयक भक्तदर्शन बिष्ट आदि मौजूद थे। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Bageshwar News: मिनी स्टेडियम का सपना साकार, भूमि पूजन हुआ

उत्तराखंड : भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल

Nainital : जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश, शपथ ग्रहण 11 को

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments